1. ऑनलाइन पैन कार्ड के लिए आवदेन करना चाहते हैं तो आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की e-Filing पोर्टल पर जाना होगा, इस पोर्टल पर आपको "Instant PAN through Aadhaar" सेक्शन में जाकर बायीं तरफ दिए गए "Quick Links" पर क्लिक करना होगा।
2. इसी पेज पर "Get New PAN" के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
3. यहां क्लिक करने के बाद आपको अपना आधार नंबर देना होगा और OTP जेनरेट करने के लिए कैप्चा कोड डालना होगा. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसे आपको वैलिडेट करना होगा।
4. अगले स्टेप में आप आधार डिटेल्स को वैलिडेट करना होगा।
5. पैन कार्ड आवेदन के लिए आपको E-mail ID भी वैलिडेट करने की जरूरत होगी।
6. यूनिक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) से e-KYC डेटा को वैलिडेट करने के बाद आपको इन्स्टैंट पैन जारी कर दिया जाएगा, कुल मिलाकर इन सभी प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपको 10 मिनट भी नहीं देना होगा।
7. अगले स्टेप में आप "Check Status/ Download PAN" के विकल्प पर क्लिक करने बाद आसानी से PDF फॉर्मेट में आप अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. अगर आप E-mail ID आपके आधार डेटाबेस में रजिस्टर होगा तो आपको E-mail पर भी नया e-PAN भेज दिया जाएगा।
8. जब हम पैन को डाउनलोड कर लेते हैं तो उसे ओपन करने के लिए पासवर्ड की जरुरत होती है तो हम पासवर्ड में जन्म तिथि का उपयोग करेंगे। जैसे उदाहरण के लिए ddmmyyyy
इन बातों का रखें ध्यान :-
ध्यान देने वाली बात है इस माध्यम से पैन कार्ड उन्हीं लोगों को जारी किया जाएगा, जिनके पास पहले से पैन कार्ड नहीं है. साथ ही उनका मोबाइल नंबर आधार नंबर से लिंक होना चाहिए. इस बात का भी ध्यान देना होगा कि आधार कार्ड पर जन्मतिथि भी उपलब्ध है, इसके अलावा आपको ये भी जानने की जरूरत है कि e-PAN की सुविधा नाबालिग (Minor) के लिए नहीं होगा।
आपने क्या सीखा?
इस Tutorial में आपने Pan Card बनाना सीखा है, हमने आपको Pan Card के तरीकों के बारे में Step-by-Step बताया है, हमे उम्मीद है कि यह Tutorial आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा, इसे पढने के बाद आप आसानी से अपने Pan Card बना सकते है। अगर आपको किसी तरह का कोई परेशानी या दिक्कत का सामना हो तो हमे कमेंट जरूर करें।


0 टिप्पणियाँ